यशश्वी भव का गुरु पूर्णिमा महोत्सव संपन्न: स्वास्थ्य मंत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर महोत्सव का किया शुभारंभ

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा, सन्मार्ग पर चलने के लिए गुरु की भूमिका काफी महत्वपूर्ण
  • पूर्व सांसद रामकृपाल यादव बोले, अंधकार को दूर करने का काम करते हैं गुरु
  • वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने कहा, गुरु का महत्व वेदांत का संदेश है

पटना। पटना में आयोजित ‘यशस्वी भव’ के गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भव्यता और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि समाज को दिशा देने वाले व्यक्तित्व के रूप में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा, सन्मार्ग पर चलने के लिए गुरु की भूमिका काफी महत्वपूर्ण
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गुरु को जीवन का प्रेरक बताते हुए कहा कि सन्मार्ग पर चलने के लिए गुरु की आवश्यकता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गुरु हमें सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। व्यक्ति चाहे कितनी भी शिक्षा प्राप्त कर ले, जब तक उसे सही दिशा नहीं मिलती, तब तक उसका ज्ञान अधूरा होता है।
पूर्व सांसद रामकृपाल यादव बोले, अंधकार को दूर करने का काम करते हैं गुरु
पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने गुरु को अंधकार को दूर करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि समाज जब दिशाहीन होता है, तब गुरु ही वह प्रकाशपुंज होते हैं जो ज्ञान और मूल्य आधारित जीवन की ओर हमारा मार्गदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने में सहायता मिलती है।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने कहा, गुरु का महत्व वेदांत का संदेश है
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गुरु का महत्व वेदांत के संदेशों में गहराई से समाहित है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिष्य को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उसे जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी बनाते हैं। गुरु की भूमिका सिर्फ एक शिक्षण संस्थान तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह जीवनभर हमारे साथ एक मार्गदर्शक के रूप में रहते हैं।
प्रसिद्ध हस्तियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें सांसद पप्पू यादव, जन आंदोलनों के प्रमुख मनीष कश्यप, बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. बिंदा सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी ने गुरु की महिमा पर अपने विचार साझा किए और समाज में शांति, समरसता और सद्भाव बनाए रखने में गुरु के योगदान को सराहा।
डॉ. श्रीपति त्रिपाठी ने दिया सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश
डॉक्टर श्रीपति त्रिपाठी ने कहा कि हमें आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने की बात कही। डॉक्टर त्रिपाठी ने यह भी कहा कि वर्षा जल का संचयन आज की जरूरत हैं। एक गुरु का कार्य अध्यात्म के साथ प्राकृतिक संरक्छन का भी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमिताभ ओझा ने कहा कि गुरु के बताई मार्ग पर चलकर ही सद्गति प्राप्त हो सकती है। कार्यक्रम में दूरदर्शन के सीनियर एंकर विवेक चंद्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पत्रकारों और मीडिया की भूमिका
कार्यक्रम में वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमिताभ ओझा ने कहा कि गुरु के दिखाए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को चाहिए कि वह सिर्फ ज्ञान अर्जन तक न रुके, बल्कि उसे व्यवहार में लाए। दूरदर्शन के वरिष्ठ एंकर विवेक चंद्र ने भी आयोजन में अहम भूमिका निभाई और इसे जनजागरण का एक सफल माध्यम बताया।

You may have missed