मकरसंक्रांति भोज में दिखी एनडीए की एकजुटता : प्रभाकर मिश्र
- खरमास के बाद नेता प्रतिपक्ष को आ जानी चाहिए सुबुद्धि
- डीके का डंका पीटकर कोई राजनीतिक सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे तेजस्वी
पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मकरसंक्रांति के बाद तेजस्वी यादव की आंखें खुल जानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मकरसंक्रांति के बाद खरमास समाप्त हो जाता है, और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। तेजस्वी के लिए इससे बड़ा शुभ कुछ और नहीं हो सकता कि उनमें सुबुद्धि आए और डीके का डंका पीटना छोड़ दें। भाजपा प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मकरसंक्रांति के बाद नेता प्रतिपक्ष की कई गलतफहमियां दूर हो जानी चाहिए। मकरसंक्रांति भोज ने यह साबित कर दिया है कि एनडीए गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है। न कोई दरार है, न कहीं तकरार है। एनडीए में पूरी तरह वैचारिक समन्वय है। एनडीए की चट्टानी एकता को देखकर विपक्षी नेताओं की नींद उड़ गयी है। तेजस्वी यादव की हताशा अभी और बढ़ने वाली है। मकरसंक्रांति भोज ने पूरे देश में संदेश दे दिया है कि 2025 का चुनाव एनडीए पूरी एकजुटता से लड़ेगा। महागठबंधन का सफाया होगा और बिहार में एकबार फिर मजबूत एनडीए सरकार बनेगी। महागठबंधन की करारी हार होगी और राजद मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा। तेजस्वी यादव के अनर्गल बयानों से लोगों के बीच राजद की साख लगातार गिर रही है। 2025 में राजद की सबसे बड़ी हार होनेवाली है।


