February 20, 2026

पटना में राजकीय सम्मान के साथ कल होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

पटना। बिहार कोकिला के नाम से मशहूर लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं को उसकी सीमाओं से परे ले जाने और लोकप्रिय बनाने वाली सिन्हा का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में मल्टीपल मायलोमा (रक्त कैंसर) का इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर इंडिगो के विमान के द्वारा आज पटना आएगा और पटना में आज उनके पार्थिव शरीर को लोगों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद गुरुवार को दीघा के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाने का फैसला किया है। 2018 में शारदा सिन्हा को मल्टिपल मायलोमा होने की खबर सामने आई थी। ये एक किस्म का ब्लड कैंसर है, तबसे उनका इलाज चल रहा था। अब 26 अक्टूबर को एम्स, दिल्ली में इनको भर्ती करवाया गया था। सोमवार रात को उनकी हालत गंभीर होने की खबर आई थी। वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। इनके बेटे अंशुमन फैंस से लगातार अपनी मां के लिए दुआ करने की अपील कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शारदा ने जबसे अपने पति ब्रज किशोर को खोया था वो शॉक में थीं। उसी दिन से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। शादी के 54 साल बाद पति ने अंतिम सांस ली थी। जानकारी हो कि शारदा ने अपने पूरे करियर में 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए थे. उनके छठ गानों के लिए बिना लोगों का ये त्योहार अधूरा रहता था। फैंस को उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनका आखिरी छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ है। शारदा के अधिकतर गाने मैथिली और भोजपुरी भाषाओं में होते थे लेकिन सिंगर ने बॉलीवुड गाने भी गाए थे। सलमान खान की फिल्म के लिए गाने शारदा के दो गाने आज भी फेमस हैं।

You may have missed