January 30, 2026

नरेंद्र सिंह प्रकरण-बिहार नव निर्माण मोर्चा ने किया सीबीआई जांच की मांग,आंदोलन की दी चेतावनी

पटना।बिहार नव निर्माण मोर्चा के प्रवक्ता धनंजय कुमार सिंह ने नरेंद्र सिंह प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग की है।मुंगेर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राज्य की सरकार इस साजिश में शामिल है।मुंगेर एसपी लिपि सिंह जिस बहुरूपिया की बात कर रही है ,वह अपने आप को सांसद ललन सिंह का फर्जी पी ए बता रहा था।जिस व्यक्ति ने मुंगेर अतिथी गृह से उस बहुरूपिया को गिरफ्तार कराया ,वह विधान पार्षद संजय प्रसाद ललन सिंह के करीबी हैं।१४ अगस्त को यह मामला मुंगेर के कोतवाली थाना में दर्ज हुआ था।तत्कालीन एस पी गौरव मंगला ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन 4 जनवरी को मुंगेर एस पी के रूप में पदस्थापन के साथ ही लिपि सिंह 6 जनवरी से लग गईं।26 जनवरी जब पूरा राज्य गणतंत्र दिवस मना रहा था तो उच्चतम न्यायालय के नियमन का उल्लंघन करते हुए एस पी लिपि सिंह नरेंद्र सिंह और उनके पूर्व विधायक पुत्र सुमित सिंह के गिरफ़्तारी की घोषणा कर देती हैं।मोकामा विधायक अनन्त सिंह के प्रकरण में ललन सिंह और लिपि सिंह के घालमेल से राज्य की जनता वाकिफ है।पिछले छह महीने से बिहार नवनिर्माण मोर्चा के बैनर तले नरेंद्र सिंह लगातार किसानों को फसल के लाभकारी मूल्य,नौजवानों को रोजगार,कानून व्यवस्था को सुधारने एवं राज्य के अन्य ज्वलंत सवालों पर आंदोलनरत रहे हैं।झारखंड के चुनाव में सरयु राय का समर्थन करने और रांची के रिम्स में अपने बचपन के साथी लालू प्रसाद से मुलाकात करने के बाद तो राज्य सरकार क़े आँख की किरकिरी बन गए।इस पूरे प्रकरण को राज्य सरकार के साजिश का हिस्सा बताते हुए प्रवक्ता श्री सिंह ने इस पूरे मामले की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है।एस पी लिपि सिंह को जनता दल यू का कार्यकर्ता बताते हुए धनंजय ने कहा कि लिपि सिंह की कार्यप्रणाली संदेहास्पद है और इनको इस पूरे जांच प्रक्रिया से अलग किया जाए।अगर नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने की हिमाकत किया जाएगा तो बिहार नवनिर्माण मोर्चा राज्यस्तरीय आंदोलन को विवश होगा।

You may have missed