January 29, 2026

छह राज्यों की पुलिस खोज रही थी देशद्रोेह का आरोपी शरजील को, जहानाबाद से हुई गिरफ्तारी, सीएम ने कही बड़ी बात

पटना। देश विरोधी बयान देने के आरोप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले पुुलिस ने सोमवार को उसके भाई व एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसी के आधार पर शरजील की गिरफ्तारी हुई है। अब दिल्ली पुुलिस उसे जहानाबाद कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी। शरजील पर देशद्रोही बयान देने के आरोप में दिल्ली सहित छह राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी, चूंकि उक्त राज्यों में उसके खिलाफ मुुुुुुकदमे दर्ज हैंं। वहीं शरजील के परिवार का राजनीतिक कनेक्शन भी रहा है। शरजील बिहार के जहानाबाद का मूल निवासी है। उसके पिता अकबर इमाम जदयू के नेता रहे थे। अकबर इमाम जदयू के टिकट पर जहानाबाद से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। शरजील का एक छोटा भाई भी है, जिसके जहानाबाद से पूर्व सांसद अरुण कुमार से निकट संबंध हैं। वह पूर्व सांसद के साथ ही रहता है। इस बीच उसकी गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि इन दिनों देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है उसे सामान्य किया जाना चाहिए। लेकिन, ये भी है कि सब हमलोगों के चाहने से नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने अपना काम किया है। बिहार पुलिस ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर कोई नहीं जो भारत के टुकड़े कर सके। नीतीश कुमार ने कहा कि देश के खिलाफ दिए जाने वाले बयान गलत हैं इसपर अब कोर्ट कार्रवाई तय करेगी।मिली जानकारी के अनुसार शरजील को जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसे जहानाबाद के एक थाने में रखा गया है। आगे उसे जहानाबाद कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले जाएगी। बता दें शरजील ने अपने एक भाषण में असम समेत पूरे उत्तर-पूर्व भारत को शेष भारत से काटने की बात कही थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ देशद्राह तथा धर्म के आधार पर वैमनस्यता को बढ़ावा देने सहित अनेक गंभीर आरोपों में छह राज्यों में एफआइआर दर्ज किए गए हैं।
शरजील की तलाश में थी छह राज्यों की पुलिस
शरजील इमाम की तलाश क्राइम ब्रांच की पांच टीमें कर रही थींं। उसके खिलाफ छह राज्यों बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में एफआईआर दर्ज किए हैं। शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार के साथ मुंबई व दिल्ली में भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। उसके नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बिहार-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर भी पुलिस सतर्क रही। लेकिन वह अपने पैतृृृक शहर जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा।
भाई व दोस्त को हिरासत में ले हुई पूछताछ
बताते चले कि शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार स्थित उसके पैतृक आवास पर सोमवार की रात भी छापेमारी करने पहुंची थी। छापेमारी में शरजील नहीं मिला तो पुलिस ने उसके भाई मुजम्मिल और उसके एक दोस्त को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि उनसे पूछताछ में शरजील के अहम सुराग हाथ लगे।
जेएनयू प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण
इस बीच शरजील के मामले में जेएनयू जेएनयू के प्रॉक्टर ने शरजील को समन जारी कर देशद्रोह के आरोपों को लेकर तीन फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा है।

You may have missed