November 26, 2026

राजधानी पटना में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या,इलाके में भय तथा दहशत का माहौल

पटना।राजधानी के पटना सिटी में आज सोमवार के सुबह-सुबह एक बड़ी वारदात में सनसनी मचा दी।आज पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। बताया जाता है कि भाजपा के चौक मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा पहले सुबह मंगल तालाब की ओर किसी कार्य से गए हुए थे। जहां अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।हालांकि पुलिस के द्वारा अभी तक यह पुष्टि नहीं की गई है कि मुन्ना शर्मा की हत्या किस प्रकार की गई है।घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही विशेष जानकारी दी जा सकती है।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनो से पटना सिटी में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।पटना पुलिस प्रशासन के दावों के ठीक विपरीत पटना सिटी इलाके के चौक तथा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बेहद बढ़ा है। फिलहाल पुलिस मुन्ना शर्मा के हत्या की हत्या की जांच में जुट गई है।अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

You may have missed