January 26, 2026

बिहार में अचानक बदला मौसम, पटना समेत 12 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी बारिश

पटना। बिहार के 12 से ज्यादा जिलों में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। नालंदा, बगहा, पूर्णिया, गोपालगंज, मोतिहारी, आरा और बेतिया में सुबह- सुबह झमाझम बारिश हुई है। शेखपुरा, पटना, अरवल और सीवान में बादल छाए हुए हैं। यहां तेज आंधी चल रही है। बक्सर में भी सुबह से तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में अगले तीन घंटों के लिए आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, दक्षिणी पश्चिमी मानसून पश्चिम बंगाल के इस्माइलपुर तक पहुंच चुका है। बिहार में मानसून की बारिश समय पर होगी। इधर, मौसम विभाग की माने तो बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी। 7 मई को राज्य के दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। 8 मई को राज्य के दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों पर लू की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने का अनुमान है। 9 मई को राज्य के जमुई, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों पर लू की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगरिया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही, इन जिलों में बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। केरल तट पर मानसून के दस्तक देने के बाद बिहार में मानसून की पहली बौछार हाेने में अभी कुछ दिन बाकी है। 31 मई से ही बंगाल के इस्लामपुर में मानसून आकर ठहरा हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जानकारों का कहना है कि जून के दूसरे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव या डिप्रेशन बन सकता है। उसके बाद बिहार में मानसून की पहली बौछार 10 से 15 जून के बीच होने की उम्मीद है। बिहार में मानसून की एंट्री पूर्णिया से होगी। बिहार और झारखंड में मानसून की पहली बौछार एक साथ होती है। वहीं, मानसून अगले एक से दो दिन के अंदर कर्नाटक के सभी हिस्सों को पार करके महाराष्ट्र पहुंचेगा।

You may have missed