February 17, 2026

इंडिया गठबंधन के पीएम प्रत्याशी होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे? ममता ने रखा प्रस्ताव, नीतीश का प्रधनामंत्री बनने का सपना टुटा

  • राज्य स्तर पर होगी इंडिया गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की चल रही बैठक समाप्त हो गई है। वही इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को को-आर्डिनेटर के रूप में आगे किया गया है। वही अब सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनते देखने का सपना टूट गया है। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का नाम सामने आने के बाद गठबंधन में दरार भी पड़नी शुरू हो गई है। मिली जानकरी के अनुसार, पीसी से पहले ही नीतीश, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव होटल से बाहर निकल गए हैं। वही इसके बाद राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है कि नीतीश-लालू नाराज हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष को गठबंधन का को-आर्डिनेटर बनाने पर सहमति बनी व प्रेस कांफ्रेंस में मीटिंग में लिए गए निर्णय की घोषणा करने की तैयारी हुई। उससे पहले सीएम नीतीश, लालू प्रसाद व तेजस्वी यादव, और मनोज झा सहित बिहार के सभी नेता वहां से निकल गए। बिहार के इन नेताओं के इस तरह से बाहर जाने को लेकर यह साफ हो गया है कि गठबंधन में हुए फैसले बिहार को स्वीकार नहीं है।
ममता ने रखा खड़गे के नाम का प्रस्ताव
वही इंडिया गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की। वही इस दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। वहीं, खड़गे को PM उम्मीदवार घोषित किए जाने पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने ममता का समर्थन किया है।
कौन होगा विपक्ष का पीएम उम्मीदवार?
वही प्रेस कांफ्रेंस में खड़गे ने कहा कि पीएम कौन होगा इसका फैसला हम जीतने के बाद करेंगे। हमारा पहला काम है चुनाव जीतना, इसके बाद हम तय करेंगे। हमें पहले जीतने पर ध्यान देना चाहिए। खड़गे ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग राज्य स्तर पर होगी। अगर कहीं ये फॉर्मूला काम नहीं करता है, तो हम सभी इस मामले पर मिलकर फैसला लेंगे। दिल्ली और पंजाब का मसला कैसे सुलझाया जाए, इस पर बाद में विचार किया जाएगा। दिल्ली, पंजाब जैसे जटिल राज्यों को बाद के चरण में लिया जाएगा। वही इस बैठक में TMC ने इंडिया गठबंधन की पार्टियों से एकसाथ मिलकर सभी सीटों के बंटवारे पर बातचीत को पूरा करने के लिए 31 दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की है। बता दे की इंडी गठबंधन 30 जनवरी से 2024 आम चुनाव के लिए संयुक्त कैंपेन शुरू करेगा।

You may have missed