February 15, 2026

औरंगाबाद में दबंगों ने महिला पर बरपाया कहर…..डायन बताकर बेरहमी से पिटा

औरंगाबाद। बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिलें से आ रही है, जहां गांव के दबंगों ने महिला पर डायन का आरोप लगाकर जमकर पिटाई की है। कहा जाता है की विज्ञान आज चाँद पर पहुँच गया है। लेकिन आज भी समाज में अन्धविश्वास हावी है। ऐसा ही मामला जिलें के मदनपुर में सामने आया है। जहां, डायन का आरोप लगाकर एक महिला को गांव के कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही यह पूरी वारदात मदनपुर थाना क्षेत्र के बेलवां गांव की है। जहां, इस घटना के बाद घायल महिला को परिजनों के द्वारा इलाज हेतु मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां, डॉ. के द्वारा प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज बाहर रेफर कर दिया है। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच हिंसक तनाव बना हुआ है। वही इस घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला ने बताया की गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसको लेकर ही गांव के हरी भुइया, ललन भुइया, मिथिर भुइयां, बजरंगी भुइया, उदित भुइया सहित अन्य लोगों ने डायन का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट कर जख्मी कर दिया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

You may have missed