पटना समेत पूरे राज्य में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी हल्की ठंड, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पटना। बिहार में ठंड की शुरूआत तो हो चुकी है लेकिन सर्दी अभी सामान्य है। पछुआ और उत्तर पछुआ हवा के चलने के बावजूद यहां ठंड का ज्यादा असर अभी देखने को नहीं मिल रहा है। वजह ये है कि हवा की गति कमजोर होने के कारण न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक चल रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरपुर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभवाना नहीं है। अगले 4 से 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5।8 किमी रहेगा। जिससे अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे के दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं।

You may have missed