February 14, 2026

छठ पूजा पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों व देशवासियों को दी बधाई

पटना। नहाय खाए के साथ कल से लोक-आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है। सीएम नीतीश ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश व देशवासियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएँ दी है। बढाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक सुद्धि व निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति व सौहार्द के लिये प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से अपील की है कि ये इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव व शांति के साथ मनायें।

You may have missed