महागठबंधन सरकार में हिंदुओं का हो रहा अपमान, राजद नेता के द्वारा देवी दुर्गा को लेकर दिए बयान पर बोले गिरिराज
पटना। राजद विधायक के विवादित बयान के बाद एक बार फिर बिहार की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसकों लेकर नीतीश सरकार की कड़ी निंदा की है। क्रेन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार में शामिल घटक दलों के नेता कमजोर आदमी बताया हैं। यही कारण है कि वे हिंदुओं, हिंदू देवताओं और हिंदू ग्रन्थों का अपमान करते हैं। उन्होंने राजद व जदयू को निशाने पर लेते हुए आज कहा कि अगर इनके नेता यही बातें मुस्लिमों के खिलाफ करें तो उन्हें डर है कि ‘सिर तन से जुदा हो जाएगा’। दरअसल, राजद विधायक विधायक फतेह बहादुर सिंह ने देवी दुर्गा को ना सिर्फ काल्पनिक बताया बल्कि यह भी कहा कि जब ब्रिटिश सरकार ने भारत को गुलाम बनाया तो मां दुर्गा कहां थीं? वही विधायक ने पूजा अर्चना करने को नाजायज खर्च बता दिया। उन्होंने आगे कहा कि यह सारा खर्च बेकार है। जब दुर्गा का कोई इतिहास ही नहीं है तो लोग क्यों इतना खर्च करते हैं? इस दौरान ऊन्होने महिषासुर को लेकर भी कई तरह की विवादित टिप्पणियां की। वही इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने RJD विधायक के बयान पर गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने आगे कहा कि बिहार सरकार में शामिल लोगों द्वारा रामायण ग्रंथ को अपमानित करना, दुर्गा की उपासना करने वालों का अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ये लोग हिंदुओं के खिलाफ ऐसा बोल रहे हैं क्योंकि ये कमजोर आदमी हैं। अगर राजद नेता कभी भी ऐसी बातें मुसलमान व कुरान पर नहीं बोलेंगे क्योंकि उन्हें डर है कि अगर उनके खिलाफ बोला तो सिर तन से जुदा हो जाएगा। वहीं लालू यादव द्वारा जेल से कांग्रेस नेता को फोन करने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कि यह गंभीर मामला है। जेल मैन्युअल में फोन रखना मना है। लालू ने ऐसा किया है तो यह जांच का विषय है। इसकी जांच होनी चाहिए। लालू यादव ने एक दिन पहले कहा था कि रांची के होटवार जेल से उन्होंने सोनिया गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं को फोन किया ताकि डॉ। अखिलेश सिंह को राज्यसभा सांसद बनाया जाए।


