August 18, 2026

सकरैचा मुखिया संतोष पुन: बनाये गए जदयू सेवा दल उपाध्यक्ष

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ प्रखंड के सकरैचा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार सिंह को पुन: जदयू सेवा दल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही संतोष सिंह को पार्टी ने मगध प्रमंडल का प्रभारी भी मनोनीत किया है। इसके अलावा फुलवारी विधानसभा के पुनपून शिवनगर निवासी सौरव कुमार पुन: प्रदेश महासचिव सह जहानाबाद जिला का प्रभारी मनोनीत किया गया। दोनों युवा नेताओं ने प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बिशन कुमार बिट्टू के हाथों प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसकी जानकारी मिलते ही सकरैचा पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गयी। संतोष सिंह ने इस जिम्मेवारी के लिए जदयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है। बधाई देने वालों में युवा नेता विवेक कुमार, रवि कुमार, बिनोद कुमार राज कुमार अधिवक्ता आदि शामिल रहे।

You may have missed