February 21, 2026

पटना पुलिस ने 5 घंटे के भीतर किडनैपिंग का केस सुलझाया : अपहृत व्यक्ति निकला साइबर अपराधी, घर से जाली स्टांप व हार्ड डिस्क बरामद

पटना। पटना पुलिस ने 5 घंटे के भीतर फुलवारीशरीफ इलाके में हुए 27 अगस्त की रात अक्षय का अपहरण का खुलासा कर दिया है। बता दे की अक्षय का भाई अमित थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज कराता है। वो पुलिस को बताता है कि अपहरणकर्ताओं ने वाट्सएप कॉल के जरिए 15 लाख की फिरौती भी मांगी गई है। ये दोनों नवादा के रहने वाले हैं। पटना से सटे इलाके में किडनैपिंग की बात सुन पटना पुलिस सक्रिय होती है और एक टीम बनाई जाती है। वही 5 घंटे के अंदर अपहरण के इस केस को पुलिस सुलझा लेती है। वही किडनैप अक्षय को महावीर कैंसर संस्थान से बरामद कर लेती है। वही एक अपहरणकर्ता के साथ पुलिस वो कार भी जब्त कर लेती है, जिसका इस्तेमाल अपहरण के लिए किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी होती है उसका नाम भी अमित कुमार ही है। वो पुलिस को पूरा किस्सा बताता है कि आखिर अक्षय को ही निशाने पर क्यों लिया गया। उनकी प्लानिंग क्या थी? पुलिस के गिरफ्त में आया अपहरणकर्ता अमित ने बताया कि अक्षय और उसके दोस्त रुपसपुर में फ्लैट लेकर साइबर ठगी का काम करते हैं। अमित और उसके साथियों को लगा अक्षय से 15 लाख वसूले जा सकते हैं और सबसे खास बात ये थी अक्षय भी अपराध की दुनिया से जुड़ा है, इसलिए वो पुलिस से इसकी शिकायत नहीं करेगा।
अक्षय और उसका भाई करते थे साइबर ठगी
वही इसके बाद पुलिस ने रुपसपुर में बताए फ्लैट पर रेड की। छापेमारी में पुलिस ने जाली स्टांप, हार्ड डिस्क समेत साइबर ठगी से जुड़े सामान बरामद किए। पुलिस के मुताबिक इस फ्लैट को अक्षय और उसके भाई अमित ने ले रखा था। पुलिस ने अक्षय और उसके भाई अमित को अरेस्ट कर लिया है। वही इन दोनों का एक और दोस्त है, जो की फिलहाल कुछ सामान लेकर फरार हो गया है।

You may have missed