सैदपुर में 259 करोड़ की लागत से नालों का होगा जीर्णोद्धार, दोनों तरफ बनेगी सड़क
- नीतीश कैबिनेट में 25 एजेंडों पर लगी मुहर: बगहा में खुलेगा नया चीनी मिल, सहरसा में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज
- शिक्षक बहाली परीक्षा के लिए बीपीएससी को 35 करोड़ 60 लाख जारी
- पटना मास्टर प्लान के तहत बनेंगे सीएनजी गैस स्टेशन और चार्जिंग पॉइंट
- मुंगेर में सदर अस्पताल का चिकित्सा पदाधिकारी सेवा से बर्खास्त
- पटना समेत कई जिलों में बनेंगे 10 अंबेडकर छात्रावास सह विद्यालय
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक बुलाई थी। यहां बैठक पटना के मुख्य सचिवालय में सुबह 11:30 बुलाई गई थी। वही इस कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से जुड़े 25 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई। जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विज्ञान,प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, विधि विधाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, उद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है।
पटना में सैदपुर नाले के जीर्णोद्धार के लिए 259 करोड़ 81 लाख रुपये की मिली मंजूरी
जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में जलजमाव और नाले की समस्या को लेकर कैबिनेट की मीटिंग में बड़ा निर्णय लिया गया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के सैदपुर नाला जीर्णोद्धार हेतु 259 करोड़ 81 लाख मंजूर किए गए हैं। नाले के दोनों तरफ सड़क भी बनेगी। शहर के सभी बड़े नालों का पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जीर्णोद्धार किया जाएगा। इससे शहरवासियों को जाम से निजात मिलेगी। लोगों को चलने के लिए अतिरिक्त सड़क बनाई जाएगी। अभी शहर के दो नालों के जीर्णोद्धार की योजना को पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इनमें मदिरी नाला और बाकरगंज नाला शामिल हैं। इन नालों का जीर्णोद्धार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दोनों नालाें पर एक-एक स्मार्ट सड़क बनाई जाएगी। इससे खासकर पैदल यात्रियों को अवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा नालों के दोनों तरफ पथ की मरम्मत कर स्मार्ट रोड का निर्माण किया जायेगा।
पटना मास्टर प्लान के तहत बनेंगे सीएनजी गैस स्टेशन और चार्जिंग पॉइंट
वही पटना मास्टर प्लान के तहत पेट्रोल पम्प, चार्जिंग स्पॉट, गैस स्टेशन, एटीएम और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। नालंदा के चंडी में संचालित इंजिनियरिंग कॉलेज में विकाश कार्य के लिए और राशि जारी की जाएगी।
सहरसा में नए मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रस्ताव कैबिनेट बैठक से मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण
मंगलवार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सहरसा जिले को बड़ी सौगात दी। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक से सहरसा में नए मेडिकल कॉलेज बनने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है और मंजूरी प्रदान करने के बाद जल्द ही सरकार जमीन अलॉटमेंट का काम शुरू करेगी। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि सहरसा में नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण को कैबिनेट की ओर से मंजूरी प्रदान कर दी गई है और जल्दी इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी जिसके बाद जिले में जमीन के लिए सर्वे का काम शुरू होगा। बताने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आए दिन कहते रहते हैं कि हम लोगों ने मेडिकल के क्षेत्र में बहुत काम किया है और आगे भी काम करना है वैसे मैं सहरसा में मेडिकल कॉलेज बनना सहरसा वासियों के लिए एक सौगात बनकर सामने आया है।
बगहा में खुलेगा नया चीनी मिल, सरकार ने दी मंजूरी
बगहा में जहां नया चीनी मिल लगेगा वहीं सहरसा में नये मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई है। मेसर्स तिरुपति शुगर लिमिटेड बगहा को चीनी मिल की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। कुल 8000 टीसीडी क्षमता का चीनी उत्पादन इकाई की स्थापना होगी। इसके लिए 56 करोड़ 83 लाख 14 हजार रू के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति दी गई है। यह कंपनी उद्योग विभाग से नहीं बल्कि गन्ना उद्योग विभाग से अनुदान लेगी। चीनी मिल की स्थापना होने पर बिहार में पूंजी निवेश के साथ-साथ कुशल एवं और कुशल कामगारों को काम मिलेगा।
शिक्षक बहाली परीक्षा के लिए बीपीएससी को 35 करोड़ 60 लाख जारी
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं पर होने वाले खर्च के लिए 35 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि से खर्च की जाएगी। बता दे की बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार 461 पदों को भरा जाना है। आयोग राज्य में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पीजीटी यानी प्राइमरी ग्रेजुएट टीचर और प्राइमरी टीचरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए बीपीएससी ने 24 25 व 26 अगस्तम को परीक्षा आयोजित किए जाने की घोषणा कर दी है। आयोग के अध्य्क्ष अतुल प्रसाद प्रेस वार्ता में बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने शिक्षक नियुक्ति भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे सभी परीक्षा शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के बीएड के अभ्यर्थियों को लेकर दिए गए फैसले का इस परीक्षा पर कोई असर नहीं होगा।
पटना समेत कई जिलों में बनेंगे 10 अंबेडकर छात्रावास सह विद्यालय
नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित वोटरों को साधने के लिए बड़ा कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक पटना समेत राज्य के कई जिलों में 10 नए अंबेडकर छात्रावास सह विद्यालय बनाए जाएंगे। इसके लिए पटना जिले के पटना शहर, मसौढ़ी, फुलवारीशरीफ, नवादा के अकबरपुर, सुपौल के छातापुर, समस्तीपुर के विभूतिपुर, गया के टिकारी डोभी और बेलागंज के अलावा दरभंगा के बहादुरपुर में अंबेडकर छात्रावास सह विद्यालय के लिए जगहों का चयन किया गया है। यह छात्रावास प्लस 2 विद्यालयों के तहत बनाए जाएंगे जहां पर एक छात्रावास में 720 कमरों की सुविधा होगी। जानकारी के मुताबिक मसौरी और फुलवारी शरीफ में बनने वाले छात्रावास के लिए 44 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
मुंगेर में सदर अस्पताल का चिकित्सा पदाधिकारी सेवा से बर्खास्त
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को बड़ा निर्णय लिया गया जिसमें लगातार अस्पताल में अनुपस्थित रहने के कारण मुंगेर सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रोहित निराला को राज्य सरकार ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ में जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में कैबिनेट की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है और जल्द ही इसके विषय में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।


