February 22, 2026

अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ : रेल यात्रियों का मोबाइल गायब कर खाते से निकाल लेते थे पैसे, 4 अरेस्ट

पटना। पटना रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा किया। बीते 23 जुलाई को ट्रेन में सफर कर उतरने के दौरान यात्री का मोबाइल चोरी हुआ था। जिसमें उपयोग किए जा रहे सिमकार्ड को पुनः चालू कराने पर 3 लाख से ज्यादा की रकम का निकासी होने की जानकारी पर पटना रेल साइबर में शिकायत दर्ज करवाया गया था। वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि इस मामले की तहकीकात में रेल पुलिस ने साइबर टीम के साथ साझा जॉच शुरू किया। जिसमे पीड़ित के चोरी मोबाइल की तहकीकात में एक अंतर राज्यीय साइबर अपराधियों के बड़े नेटवर्क का पता चला। वही इस मामले के जांच में पटना रेल पुलिस ने एक नाबालिग सहित 2 साइबर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रेल SP ने बताया की नाबालिग का उपयोग इस गैंग के द्वारा सामानों और मोबाइल की चोरी करने का काम करवाया जाता था। जिसकी गैंग बजाप्ते ट्रेनिंग देकर रुपए का लालच देकर काम करवाने की बात पूछताछ में गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने बताया है। साइबर थाने की पुलिस ने पकड़ में आए साइबर अपराधियों के पास से दर्जनों ATM डेबिट कार्ड, विभिन्न बैंकों के पास बुक, कई अलग-अलग नाम के आधार कार्ड, एंड्राइड मोबाइल कीपैड मोबाइल फोन, स्वाइप मशीन, साईं साइबर फ्रॉड में जुड़े कई सामानों को बरामद किया है। वही, इस मामले में रविंद्र चौधरी और उसके भाई दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। जिसके अकाउंट में साइबर फ्रॉड का पैसा यूपी, छत्तीसगढ़ से होते हुए बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर वीरों के सदस्यों ने इनके खाते में ट्रांसफर किया था। फ़िलहाल रेल पुलिस अब इन साइबर अपराधियों से पकड़ में आने के बाद और भी जानकारियां इकट्ठा करने में जुट गई है।

You may have missed