तुष्टिकरण की राजनीति से बिहार हो रहा बर्बाद, अश्विनी चौबे बोले- महागठबंधन सरकार में हर सवाल का जवाब लाठी

बक्सर। बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने चाचा-भतीजे की सरकार पर हमला बोला है। बता दे की जैसे-जैसे 2024 का चुनाव पास आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं में जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है। वही अश्विनी चौबे के बयान का पलटवार करते हुए कांग्रेस के सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि अश्विनी चौबे को किसी दिमागी हॉस्पिटल में इलाज की जरूरत है। साथ ही पक्ष-विपक्ष द्वारा 2024 में सरकार बनने का दवा किया जा रहा है।
तुष्टिकरण की राजनीति से बिहार हो रहा बर्बाद
महागठबंधन सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजा की तुष्टिकरण नीति से आज बिहार बर्बाद हो रहा है। इन्हें बिहार की चिन्ता नहीं, बल्कि वोट बैंक की चिंता है। आगे उन्होंने कहा की चाचा-भतीजे की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में हर सवाल का जवाब लाठी है। जब विनाश आता है तो बुद्धि विपरीत हो जाती है। यही हाल चाचा-भतीजे की सरकार की हो गई है। उन्होंने कहा कि तानाशाही-क्रूरता की सीमाओं को लाँघने वाली महागठबंधन की सरकार याद रखें कि बिहार इस तरह की तालिबानी सोच को कभी सहन नहीं किया है। जनता इसका करारा जवाब देगी।
26 दलों की महागठबंधन से बौखलायी है भाजपा
वही चौसा के एक स्कूल के निरीक्षण व सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे सदर विधायक ने पलटवार करते हुए कहा की अश्विनी चौबे का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराए पैसा मैं दे दूंगा। आगे उन्होंने कहा की जिस तरह से 26 दलों का महागठबंधन देश स्तर पर खड़ा हुआ है। इनकी बौखलाहट बढ़ गई है। इनकी सत्ता 2024 में चाहे बेरोजगारी का मुद्दा हो चाहे GDP का मुद्दा हो चाहे महंगाई का मुद्दा हो सब पर सरकार फेल है। देश को बेचने का काम भाजपा कर रही है। जिसे देश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी।
