December 10, 2025

राहुल गाँधी के सजा वापसी न्यायिक प्रक्रिया, चिराग ने कहा- जिसका विरोध कर आए, आज उसी के साथ

पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। राहुल गांधी के सजा के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यह आज जो कुछ सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। वह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाई है, जिससे यकीनन उनकी सदस्यता उनको वापस होती है। चिराग ने कहा की हाई कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उस को खारिज कर दिया। यह एक न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है, अगर आगे फिर किसी तरह की कोई बात होगी तो कोर्ट अपना फैसला उन पर देगी। वही षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी को फंसाया गया है। चिराग पासवान ने कहा कि षड्यंत्र करके राजनीतिक तौर पर कोई किसी पर आरोप-प्रत्यारोप लगा सकता है। लेकिन, यहां बात न्यायालय की है। अगर इस मामले पर आप इस तरह की बातें करते हैं तो यह साफ माना जा सकता है कि आप न्यायालय पर उंगली उठा रहे हैं। हाई कोर्ट को ऐसा लगा कि उन्होंने गलती की है, इसलिए हाईकोर्ट ने अपना फैसला दिया। उसका भी सभी लोगों को स्वागत करना चाहिए। हम लोगों को न्यायिक प्रक्रिया में भरोसा है। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की सुप्रीम कोर्ट को लगा कि यह फैसला गलत है सुप्रीम कोर्ट ने उसे रोक दिया। यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका सभी को स्वागत करना चाहिए ना कि ज्यूडिशरी सिस्टम पर उंगली उठाना चाहिए।
विपक्षी चर्चा चाहते ही नहीं हैं
वही जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के संसद में दिए गए भाषण व बहस के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि हाउस में जितना बहस हो उतना अच्छा है। लोगों का भला संसद के बहस में ही छुपा रहता है। मणिपुर के मुद्दे पर भी हम लोग चाहते थे कि सदन में चर्चा हो लेकिन विपक्षी पार्टियों व सदस्यों की वह प्राथमिकता कभी रही ही नहीं। विपक्षी मणिपुर हिंसा पर चर्चा की जगह नियम में फंसाते रहे। हमेशा यह कहते रहे कि इस नियम के तहत प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। एक अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एक ऐसा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसका कोई आधार नहीं था। यह प्रस्ताव सिर्फ व सिर्फ इसलिए लाया गया था कि प्रधानमंत्री मजबूर होकर कुछ बोले। वही दिल्ली CM केजरीवाल पर बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जो केजरीवाल पहले कांग्रेसी नेताओं के नाम का पर्ची लेकर घूमते थे। उनको कांग्रेस के हर नेता दागी और चोर नजर आते थे। केजरीवाल अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर कांग्रेस के साथ खड़े हैं। आज सारा विपक्ष केजरीवाल को बचाने में लगा है। ललन सिंह और उनकी पार्टी JDU अस्तित्व में ही आई RJD का विरोध कर के। राजद का विकल्प बन कर JDU आई। आज उसी के साथ सरकार चला रही है। ललन सिंह का एग्रेसन सदन में दिखा जो समझ से परे है। बिहार में जंगलराज का नाम भी इन्हीं लोगों ने दिया था। लेकिन, आज यह साथ में जंगलराज में शामिल हो कर सरकार चला रहें हैं।

You may have missed