February 12, 2026

हैदराबाद एनकाउंटर के समर्थन में उतरे डॉ. सीपी ठाकुर, कहा- जरूरत है ऐसे त्वरित कार्रवाई की

पटना। आठ दिसंबर को मुजफ़्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के 23 वर्षीया छात्रा के घर में घुसकर छेड़खानी की गई थी। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में छात्रा बुरी तरह जल गई थी। उसे गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना के अपोलो हॉस्पीटल में रेफर किया गया। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर ने अपोलो अस्पताल जाकर पीड़ित छात्रा से मिले। छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक ने बताया की छात्रा 93% जली हुई है जिसके कारण स्थिति काफी नाजुक है। डॉ. ठाकुर ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात कर उचित मुआवजे और दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। डॉ. ठाकुर ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। बिहार में इस तरह की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार इस तरह की घटनाओं को कैसे रोके इस पर अविलंब विचार करे। डॉ. ठाकुर ने कहा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। डॉ. ठाकुर ने कहा कि भारत की महिलाओं को उस समय सबसे ज्यादा खुश देखा जब हैदराबाद पुलिस द्वारा बलात्कारियों का एनकाउंटर किया गया था। जरूरत है ऐसे ही त्वरित कार्रवाई की, जिससे अपराधियों में डर पैदा हो।

You may have missed