February 16, 2026

जमुई में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार : लोगों से UPI के जरिए करते थे ठगी, बाइक व मोबाइल बरामद

जमुई। बिहार में साइबर क्राइम की घटना चरम पर है। वही बिहार पुलिस इसे रोकने में प्रायसरत है। इसी कड़ी में ताजा मामल जमुई से है। बता दे की जिलें की चकाई का बॉर्डर इलाका आजकल साइबर अपराधियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र बन गया है। लेकिन, जब से साइबर थाना की स्थापना जमुई में हुई है। तब से ताबड़तोड़ एक्शन में जमुई पुलिस है। वही इसी का नतीज़ा है की चकाई पुलिस और झाझा SDPO राजेश कुमार की मुस्तैदी से 3 शातिर साइबर अपराधियो को चकाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 18 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई साइबर अपराधी चकाई थाना अंतर्गत नयवाडीह के मैदान में एकत्रित हुए है। उसके बाद इस गुप्त सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद जमुई SP ने झाझा SDPO राजेश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया। छापेमारी दल ने नयवाडीह पहुंचकर तीन साइबर अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान राम कुमार वर्मा, संजय वर्मा, विकास शर्मा के रूप में हुई और सभी बाराडीह थाना चकाई के रहनेवाले है। गिरफ्तार अपराधियो से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही जब्त मोबाइल से विभिन्न खातों से UPI द्वारा ट्रांजेक्शन डिटेल का स्क्रीन शॉट पाया गया। वही साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने को लेकर एक और बड़ी सफलता जमुई पुलिस को मिली है।

You may have missed