February 16, 2026

शिक्षकों के मुद्दे पर व्यर्थ नहीं जाएगा भाजपा महामंत्री का बलिदान, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज पर बोले सुशील मोदी

पटना। राजधानी पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा मार्च निकला गया। वही यह मार्च विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। जिसे रोकने के लिए पटना पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। वही इस बलपूर्वक लाठीचार्ज में भाजपा के एक नेता की मौत भी हो गई है। जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोश में है। उन्होंने विधानसभा मार्च में हुए लाठीचार्ज के बाद राजभवन मार्च करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिंह ने कहा कि कल BJP राजभवन मार्च करेगी। वहीं इस मामले में अब BJP सांसद सुशील मोदी का बयान सामने आया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, 10 लाख युवाओं की सरकारी नौकरी पर विश्वासघात, शासन में भ्रष्टाचार व चौपट कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से संचालित विधानसभा मार्च पर बर्बर लाठीचार्ज कर एक कार्यकर्ता की जान लेना व दर्जनों लोगों को बुरी तरह जख्मी करना निंदनीय है। क्या यही लोकतंत्र है नीतीश कुमार जी? उन्होंने आगे कहा कि प्रदर्शन करने के अधिकार को लाठी के बल पर रौंदने वाली सरकार किस मुँह से लोकतंत्र बचाने की बात करती है? शिक्षकों की मांग के समर्थन में BJP के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सुशील मोदी ने कहा कि लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में आकर नीतीश कुमार ने पुलिस को निरंकुश और हिंसक बना दिया है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर BJP के सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, संघर्ष किया और लाठी खायी, उसे विधान मंडल में भी पूरी ताकत से उठाया गया। अब हम ये मामला जनता की अदालत में भी ले जाएंगे।

You may have missed