प्रदेश के डिप्टी CM ने लाठीचार्ज पर दी सफाई, तेजस्वी बोले- शिक्षकों की शिकायत सुनी जाएगी, बेकार का हुड़दंग कर रही भाजपा
पटना। एक तरफ विधानसभा सत्र चल रहा है तो दुसरी ओर भाजपा बिहार में शिक्षकों बहाली व 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे को लेकर नीतीश सरकार से जवाब मांग रही है। वही इसको लेकर आज BJP ने विधानसभा मार्च किया। वही इस मार्च के दौरान पटना पुलिस ने BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बबरसाई, जिसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई है। जबकि, दो दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। वही इस लाठीचार्ज पर सरकार की तरफ से सफाई देते हुए डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP के मार्च में शिक्षक संघ का कोई भी नेता शामिल नहीं था, ये लोग तो बेकार का हुड़दंग कर रहे थे। डिप्टी CM ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी से कोई बदला नहीं लिया गया है, सब बेकार की बातें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कह दिया था कि सदन खत्म होने के बाद इस मामले पर बातचीत होगी। जितने भी शिक्षक नेता हैं सब लोगों को बुलाकर बात होगी, यह बात तो पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा के लोग 10 लाख रोजगार मांग रहे हैं। बीजेपी के लोगों को बताना चाहिए कि देश में कौन सा ऐसा राज्य है जहां 3 लाख से भी ज्यादा सरकारी नौकरी के लिए विज्ञापन निकाली गई है। तेजस्वी ने दावा किया कि इस सरकार में रहते रहते हम 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य तो पूरा कर ही लेंगे। लेकिन, भाजपा के लोग पहले 2 करोड़ नौकरी का हिसाब दें और देश में जो महंगाई है उसका हिसाब दें। वही आज BJP के मार्च में शिक्षक संघ का कोई भी नेता शामिल नहीं था, ये लोग तो बेकार का हुड़दंग कर रहे थे। 18 साल तक राज्य में सरकार में कौन था? ये तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब न शिक्षकों की बहाली निकाली गई। शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा रहा है और भी जो शिकायतें होंगी उसपर बातचीत हो जाएगी।


