संतोष कुशवाहा बने वीआईपी के बिहार प्रदेश के प्रभारी
पटना। विकासशील इंसान पार्टी के वरिष्ट नेता संतोष कुशवाहा को पार्टी के बिहार प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पदभार सौंपा। साथ ही डॉ. विश्वनाथ प्रसाद को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा तथा पार्टी नेताओं की कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 51 युवाओं ने जदयू छोड़कर वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सहनी ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और कार्यों को गांव-गांव में घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। हमारी कार्य कुशलता तथा पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग वीआईपी में शामिल हो रहे हैं। आने वाले समय में उनकी कार्य क्षमता तथा कार्य कौशल के अनुसार इनका पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान संतोष कुशवाहा ने पार्टी में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए मुकेश सहनी को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर धीरज गोस्वामी, सतीश कुमार, शशि पटेल, इकबाल अंसारी, राजीव रंजन, कौशल कुमार, राम निवासी, मुकेश यादव, केदार राय, रविकेश कुशवाहा, परवेज आलम, प्रीतम शाही, विश्वनाथ प्रसाद, अशोक कुशवाहा, एम बुखारीए सहित 51 युवाओं ने जदयू को छोड़कर वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की।


