दिल्ली हादसा: 10 लाख रुपया और पीड़ित परिवार के परिजनों नौकरी दे बिहार सरकार: शत्रुघ्न
पटना। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ने स्कूल अस्पताल जनसंवाद यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित करते हुए दिल्ली में हुए हादसे से झुलस कर मरने वाले के परिजनों से मिलकर हालचाल लेने और ढांढस बढ़ाने के लिए समस्तीपुर माहेसिंघिया के भेलाही तथा हरपुर गांव पहुंचे। परिजनों से मिलने के बाद श्री साहू ने कहा कि बिहार के इन गांवों में शोक की लहर व्याप्त है। हिंदू हो या मुसलमान किसी के भी घर का चूल्हा नहीं जला है। दिल्ली की यह घटना दिल दहला देने वाली है। यह दर्दनाक घटना भाजपा शासित दिल्ली नगरपालिका परिषद के गड़बड़ियों का नतीजा है। यदि नगर निगम इन भवनों के नक्सा पास करने में ध्यान देती तो ऐसी भयानक घटना नहीं घटती। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मांग किया है कि पीड़ित परिवार के परिजनों को भारत सरकार कम से कम 10 लाख और बिहार सरकार की ओर से 10 लाख रुपया साथ ही के एक व्यक्ति को नौकरी दे और पीड़ित परिवार के बच्चों की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करे। मामले की सघन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये।


