पूर्णिया में घरेलू कलह से तंग होकर युवक ने की खुदकुशी, मृतक के परिवारों वालों ने कहा- पत्नी का चल रहा था अवैध संबंध

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें के सहायक थाना क्षेत्र के मोरिया टोला में एक युवक की फंदे से झूलती लाश मिली है। बता दे की युवक ने 6 माह पूर्व ही सेमापुर गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग में शादी की थी। वही दोनों घर से अलग मोरिया टोला इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। वही मृतक के परिजन का आरोप है कि लड़की का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा था, जिस वजह से युवक ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में जुट गई है। वही मृतक लड़के की पहचान मोहम्मद साबिद के रूप में हुई है, जो पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजन ने मृतक की प्रेमिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि साबिद और मुस्कान की प्रेम-प्रसंग में शादी 6 माह पूर्व हुई थी। दोनों के.नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव के रहने वाले हैं। वही शादी के बाद गांव छोड़कर पूर्णिया के सहायक थाना क्षेत्र के मोरिया टोला में भाड़े के मकान में रह रहे थे। साबिद पेशे से पेंटिंग का काम करता था। मृतक के परिजन की माने तो मुस्कान का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। मृतक की प्रेमिका का प्रेमी से अवैध संबंध में थी। जिस वजह से परेशान होकर साबिद ने खुदकुशी की है। मृतक के पड़ोसी अहमद असर ने बताया कि साबिद काफी अच्छा लड़का था। वह सुबह घर से काम पर निकलता था तो वापस शाम में घर लौटा था। साबिद के मौत की खबर जैसे ही उसके घर वालों तक पहुंची। पूरे परिवार में चीख पुकार मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में जुट गई है।
