October 16, 2026

भोजपुर का कुख्यात अपराधी सोमी राज वर्मा गिरफ्तार, बिहार STF ने पटना से किया गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पटना STF ने एक कुख्यात वांछित अपराधी सोमी राज वर्मा को पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे की भोजपुर जिले का कुख्यात वांछित अपराधी सोमी राज वर्मा के पटना में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। जहां पटना जिला पुलिस के सहयोग से STF की टीम ने पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। वहीं STF की ओर से जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुख्यात वांछित अपराधी सोमी राज वर्मा जो ग्राम रत्नाढ़ थाना गढ़हनी भोजपुर जिला का रहने वाला है। जो वर्तमान में आदित्य नगर जीरोमाइल आरा, थाना उदवंतनगर जिला भोजपुर मैं रह रहा था। वही STF की टीम को सूचना मिली कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में सोमी राज वर्मा छुप कर रह रहा है। जिसे लेकर STF की टीम और पटना जिला की टीम ने छापेमारी कर आरोपी सोमु राज वर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। वहीं जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध भोजपुर और रोहतास जिला के विभिन्न थानों में लूट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कुख्यात वांछित अपराधी सोमी राज वर्मा से पूछताछ में जुटी हुई है। और यह पता लगाने में काम कर रही है कि इसके अलावा अन्य कई मामलों में फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस फरार चल रहे मामलों में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज देगी।

You may have missed