हर एक कांग्रेसी की आस्था संविधान पर है,मदन मोहन झा ने देश संविधान दिवस की बधाई

पटना।प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने संविधान दिवस पर बिहार की जनता को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा है कि संविधान दिवस का महत्व सर्वोच्च कानूनी दस्तावेज को मात्र पूजनें में नहीं है, वरण हमारे संविधान की मूल विचारधारा को पूरा करने में हमारी प्रगति के महत्वपूर्ण आत्मनिरीक्षण में है। एक न्यायपूर्ण समाज बनाने में संविधान निर्माताओं की स्पष्टता हमारे संविधान के संस्थापक दर्शन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं।बहुत उम्मीदें थी हमारे संविधान निर्माताओं को हम सब से। लेकिन पिछले 6 वर्षों में भाजपा सरकार नें संविधान की धज्जियाँ उड़ा दी। संविधान की आत्मा को मार डाला। चाहे वह यू जी सी हो या सी बी आई या आर बी आई अधिकांश संवैधानिक संस्थायें केंद्र सरकार की कठपुतली मात्र रह गई है। महाराष्ट्र में जो भाजपा नें जो किया वह भारतीय संविधान के इतिहास में एक काला अध्याय के रूप में लिखा जायेगा।

कॉंग्रेस संविधान की प्रहरी सब दिन रही है। कॉंग्रेस ने जो संशोधन भी किये वह राष्ट्रहित में था। एक-एक कॉंग्रेसी की आस्था संविधान में है।

डा. झा ने सभी कॉंग्रेसियों एवं समान विचारधारा वाले लोगो से यह आह्वान किया कि आईये हम सब मिल कर संविधान की रक्षा करनें की शपथ लें तथा संविधान विरोधी ताक़तों को जड़ से उखाड़ फेंके।

You may have missed