August 11, 2026

हम भविष्यवाणी करते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र से बीजेपी का सफाया होगा : तेजप्रताप यादव

  • दानापुर पहुंचे तेजप्रताप ने ईद मिलन समारोह में की शिरकत, बीजेपी पर बोला हमला

पटना। राजधानी पटना के दानापुर में ईद मिलन समारोह में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने शिरकत की। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भविष्यवाणी कर कहा कि इस बार केंद्र से बीजेपी की सरकार का सफाया होगा। इससे पहले मंत्री तेजप्रताप ने कहा कि बीजेपी का बिहार से सफाया हुआ, बंगाल से सफाया हुआ। इस बार केंद्र से भी बीजेपी का सफाया होगा। बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा तेज प्रताप ने कहा कि बिहार और बंगाल से सूपड़ा साफ हो गया है। हम भविष्यवाणी करते हैं कि इस बार केंद्र की सत्ता से भी सफाया हो जाएगा। सभी विरोधी दल एक साथ मिलकर इस बार काम करने में जुटे हुए हैं। दानापुर में मुस्लिम समुदायों के द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे और बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव का मुस्लिम धर्मावलंवियों ने बुके देकर सम्मानित किया। इस पर्व के मिलन समारोह के मौके पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है। हिंदू और मुसलमान भाई सभी लोग मिलकर इस पर्व को मनाते हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, एमएलसी गुलाम गौस सहित पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमारी भी शामिल रहे।

You may have missed