February 12, 2026

उपेंद्र कुशवाहा और अमित शाह की मुलाकात पर राजद का हमला, मृत्युंजय तिवारी बोले- इस डील की स्क्रिप्ट काफी पहले से लिखी जा रही थी

पटना। बिहार की राजनीति ने एक बार फिर करवट ली है। चार साल पहले जिस भाजपा से उपेंद्र कुशवाहा ने दूरी बनाई थी। वह दूरी गुरुवार को खत्म होती हुई नजर आई। जब दिल्ली में अमित शाह और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच आनेवाले चुनावों को लेकर लंबी बातचीत हुई। लेकिन इस मुलाकात का प्रभाव पटना में भी नजर आया। यहां राजद ने दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर कहा यह स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। इसमें कुछ नया नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा इसलिए ही जदयू छोड़कर गए थे। राजद प्रवक्ता मृत्यूंजय तिवारी ने कहा अगर यह समझा जा रहा है कि इससे हमें कोई नुकसान होगा तो सच्चाई यह है कि नुकसान उन्होंने अपना कर लिया है। यह उनकी बड़ी भूल है। उपेंद्र कुशवाहा कहते थे कि राजद जदयू के बीच डील हुई है। लेकिन असली डील तो उन्होंने भाजपा के साथ की थी। अब कुशवाहा को बताना चाहिए कि यह डील क्या है।
2024 में बिहार में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाला है : मृत्यूंजय तिवारी
मृत्यूंजय तिवारी ने कहा बिहार में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाला है। उपेंद्र कुशवाहा के आने से भी कोई फायदा नहीं होनेवाला है। बिहार नें महागठबंधन की सरकार पर जनता विश्वास करती है। चुनाव में भाजपा को भी यह बात पता चल जाएगी। राजद प्रवक्ता ने इस दौरान अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री के पास अपने मंत्रालय से जुड़ा कोई काम नहीं है। 24 घंटे बिहार को लेकर चिंतित नजर आते हैं कि यहां कैसे पार्टी की नैय्या पार लगेगी। यही कारण है कि वह बार बार बिहार आ रहे हैं।

You may have missed