February 12, 2026

नालंदा में दहेज के लिए विवाहित की हत्या : एक वर्ष पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया मर्डर कर आरोप

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में ससुरालवालों को दहेज में बाइक नहीं मिली तो बहू को गला दबाकर हत्या कर दी। वही शव को खलिहान के पास गड्‌ढे में फेंक दिया। वही मृतक महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वही चार लोगों पर नामजद FIR दर्ज की गई है। वही इस हत्या के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। वही यह पूरा मामला हिलसा थाना क्षेत्र के बढंनपुर गांव का है। महिला संतोष यादव की पत्नी काजल कुमारी है। शव को देर शाम हिलसा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दे की महिला के मायके वाले जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मुनिचक गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने ससुराल के लोगों पर दहेज नहीं देने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बता दें कि साल 2022 के मई महीने में जहानाबाद के मुनिचक गांव निवासी काजल कुमारी की शादी हिलसा थाना क्षेत्र के यारपुर गांव निवासी संतोष यादव से हुई थी।

वही मायके वालों ने बताया कि शादी के समय दहेज के रूप में नगद और ज्वेलरी दिए थे। इसके बावजूद बाइक की मांग की जा रही थी। बाइक नहीं दी तो हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि घर में हत्या करने के बाद शव को गांव के बाहर फेंक दिया। वही इसके बाद से वे लोग फरार हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह 8 बजे काजल कुमारी से अंतिम बातचीत हुई। इस दौरान वह कह रही थी कि उसके साथ मारपीट की गई है। वही मायके वालों ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के लोगों से मिली है। सूचना मिलने के बाद बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां शव को गड्ढे से बरामद किया गया। वही इस घटना की सूचना पुलिस को दी। बता दे की हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पति समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही उन्होंने कहा कि महिला के पति और अन्य लोग फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

You may have missed