बिहार में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी की हेल्पलाइन नंबर, अभी तक 176 FIR दर्ज

पटना। राजधानी पटना सहित बिहार में आए दिन साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर बिहार पुलिस में एक हेल्पलाइन जारी की है। वही इस नंबर पर प्रतिदिन 800 से अधिक कॉल आ रहे है। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए दो तरह की शिकायतें दर्ज की जा रही है। अब तक इस मामले में कार्रवाई कर 176 FIR दर्ज किया जा चुका है। इस बात की जानकारी बिहार पुलिस के ADG जे एस. गंगवार ने दी है। वही एडीजी ने आगे बताया कि साइबर क्राइम से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। जिसमें प्रत्येक दिन 800 से ज्यादा काल आ रहे हैं। वही साइबर ठगी मामले में अब तक 176 FIR दर्ज किया गया है। साथ ही कार्रवाई कर 2 करोड़ की राशि भी फ्रीज कर दी गई है। वही एडीजी ने गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई कर के कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया की गोपालगंज, पटना, समस्तीपुर और दानापुर में ठगी की जा चुकी है। ठगी में लगभग 15 लाख से ज्यादा राशि निकाल ली गयी। जिसमें प्रशासन को सुचना मिलने पर उसके खाते को फ्रीज कर दिया गया। वही आगे एडीजी ने कहा कि साइबर रोकथाम के लिए सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को जागरुक की जा रही है। इसके लिए कई अफसरों की बहाली की गई है। जिन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। वही एडीजी ने आम जनता से अपील की कि अगर आपके साथ भी साइबर से संबंधित कोई घटना घटी है तो किसी भी समय काल कर सकते हैं। ताकि प्रशासन उस कर कार्रवाई कर सके।

You may have missed