पटना में पागल कुत्ते का आतंक : दर्जनों लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल

पटना। बिहार के बिहटा में आज शाम अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दरअसल, एक पागल कुते ने अचानक से इलाके में आतंक मचा दिया। बता दे की पागल कुते ने 2 दर्जन से ऊपर लोगों को काट लिया। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं कुते के काटने से घायल दर्जनों लोगों ने बिहटा के रेफरल अस्पताल में पहुंच कर एंटी रेबीज सुई लिया। डॉक्टरों के द्वारा सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। वही घायलों में विकास विकास ब्रह्मर्षि, मीरा देवी, संजय कुमार, हेमंत कुमार, रामप्रवेश कुमार के अलावा कई लोग शामिल है। वही इस घटना की जानकारी देते हुए विकास ब्रह्मर्षि ने बताया कि बिहटा के सिकरिया के तरफ से एक पागल कुत्ते ने सड़क पर जो भी दिखा उसे काटते आया और राघोपुर तक कई लोगो को काटा। हालांकि, पागल कुत्ते को लोगों ने मार दिया है, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गया है। अगर वह जिंदा रहता है तो अभी भी कई लोगों को काट देता। वहीं इस संबध में बिहटा प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया की स्थानीय निवासी लव कुश के द्वारा जानकारी मिली कि सोमवार की शाम बिहटा क्षेत्र में अचानक एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया है। जिसके बाद तत्काल रेफरल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर के द्वारा सभी लोगों को एंटी रेबीज की सुई दी गई। अस्पताल में एंटी रेबीज की सुई उपलब्ध है।

About Post Author

You may have missed