August 18, 2026

CM नीतीश के परेशानी बढ़ी, जदयू के 3 दर्जन नेताओं ने थमा उपेंद्र कुशवाहा का हाथ

पटना। बिहार के सीतामढ़ी जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी RLJD का दामन जदयू के 3 दर्जन नेताओं ने थाम लिया है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका है। एक साथ 36 नेताओं के कुशवाहा की पार्टी में शामिल होने से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोर शोर से होने लगी है। बता दे की उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में जेडीयू नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। कल तक CM नीतीश और सुशासन की सरकार का गुणगान करने वाले JDU नेता RLJD में आते ही नीतीश के खिलाफ बोलने लगे। सीतामढ़ी में इन नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में RLJD की सदस्यता हासिल की और पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही। जदयू से RLJD का दामन थामने वालों में मुख्य रूप से राम लक्षण सिंह कुशवाहा का नाम शामिल है। जो कुशवाहा समाज के कद्दावर नेता हैं। कुशवाहा समाज में उनकी अच्छी पकड़ भी है। जिस दल में उपेंद्र कुशवाहा जाते हैं वहां वे भी साथ रहते हैं। वही जदयू अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंद्रिका पासवान, जदयू के जिला सचिव संजीर आलम मंसूरी, बथनाहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामलगन सिंह, बाजपट्टी की पूर्व प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी जेडीयू में शामिल हो गयी है। वही विभिन्न पंचायतों के जदयू अध्यक्ष भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को ज्वाइन कर लिये हैं।

You may have missed