PATNA : दो अपार्टमेंट में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 22 दिन पहले हुई थी चोरी, 7 अपराधी गिरफ्तार

पटना। पटना पुलिस ने जनवरी और फरवरी महीने में 2 अपार्टमेंट के फ्लैट में हुए चोरी मामलो का खुलासा करते हुए सरगना सहित 7 अपराधी और चोरी गए सोने चांदी के आभूषण और लाखो रूपये बरामद किया है। बता दे की पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र इलाके के आशियाना दीघा रोड स्थित जनवरी माह में मुंडेश्वरी अपार्टमेंट और इंद्रपुरी के समपुरा स्थित नोहा अपार्टमेंट में फरवरी माह में हुए चोरी का लगभग 22 दिनों बाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। वही इस बात की जानकारी देते हुए पटना सेंट्रल SP वैभव शर्मा ने बताया है कि चोरी की इन घटनाओं की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जहां से दोनों चोरियों में समानता नजर आई। वही एक फ्लैट से चुराए गए मोबाइल का इस्तेमाल जैसे ही चोरों ने किया। पुलिस को पहली लीड इसी से मिली और अपराधियों तक पुलिस पहुंची है। वही इस वारदात में शामिल सरगना मोहम्मद जावेद उर्फ टूंडला के साथ पुलिस ने 6 अन्य गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो चोरी गए आभूषणों को खरीदने वाले फुलवारीशरीफ के एक दुकानदार हाफिज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से सारे आभूषणों को बरामद किया गया है। पुलिस की माने तो मोहममद जावेद उर्फ़ टूंडला वर्ष 2019 में शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से घर से चोरी मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल इन अपराधियों की गिरफ़्तारी से इलाके में गृहभेदन की घटनाओ में कमी आने की आशंका जताई जा रही है।

You may have missed