सीवान : कमरे से संदिग्ध स्थिति में महिला का शव वरामद, मायके वालों ने ससुराल पक्ष लगाया हत्या का आरोप
सीवान। बिहार के सीवान जिलें में बेटा नही होने पर महिला की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। बता दे की महिला की संदिग्ध परिस्थिति में ससुराल में मौत हो गई है। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कई सालों से महिला को बेटा नहीं हो रहा था। जिसको लेकर ससुराल के लोग महिला को प्रताड़ित करते थे। वही यह पूरी घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दलित बस्ती की है। मृतका दिलीप राम की पत्नी अमृता देवी है, जो की हुसैनगंज के हरिहांस गांव की रहने वाली थी। जिसकी शादी 10 साल पूर्व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दलित बस्ती के रहने वाले दिलीप राम से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। वही मृतका के परिजनों ने बताया की अमृता की शादी के 10 साल हो गए। उसकी एक बेटी है लेकिन अभी तक बेटा नही हुआ। जिसको लेकर उसके ससुराल में हमेशा विवाद होता रहता था। संतान नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसके बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर कमरे में फंदे से लटका दिया गया। वहीं ससुराल के लोगों ने परिजनों से कहा की महिला ने आत्महत्या कर ली है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर घटना की जांच में जुटी हुई है।


