February 18, 2026

पटना में भीषण सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराने के बाद 100 मीटर दूर जाकर गिरी बाइक, दो की स्थिति गंभीर

पटना। वैलेंटाइन डे पर मंगलवार को राजधानी में भीषण हादसा हुआ है। बता दे की शहर के भीड़-भरा वाले इलाके आर ब्लॉक चौराहा के पास यह बड़ा हादसा हुआ। वही इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। बताया जा रहा है की एक बाइक पर सवार युवक और युवती की गाड़ी अचानक से डिवाइडर से जा टकराई। तेज रफ़्तार बाइक के असंतुलित होने से यह हादसा हुआ। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते दोनों लहुलुहान होकर सड़क पर गिरे हुए थे। वही स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस की डायल 112 गाड़ी वहां पहुंची। वही उसके बाद दोनों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के बाद दोनों सवारों की स्थिति बेहद गंभीर दिखी। हादसे का स्पष्ट कारण क्या रहा इसे लेकर पुलिस की पड़ताल जारी है। वही यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आर ब्लॉक चौराहे के पास का है। वही बता दे कि बाइक की डिवाइडर से टक्कर के बाद बाइक हवा में करीब 100 मीटर उछल गई और उसके बाद दूर जाकर गिरी।

You may have missed