November 20, 2025

मुजफ्फरपुर में सीएम से मिलने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं में मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे

मुजफ्फरपुर। समाधान यात्रा को लेकर सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। वे हेलीकॉप्टर से शेरपुर स्थित मझौली धर्मदास उतरे। वहां उनके स्वागत में खड़े कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मुख्यमंत्री के बहरा निकलने के बाद जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सीएम से मिलने के लिए कार्यकर्ता गेट पीटने लगे। जबरन गेट खुलवाया। लेकिन, वे लोग मिल नहीं पाए। इस पर आक्रोशित होकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ता रंजीत सहनी ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिलने के लिस्ट में शामिल थे। लेकिन, उनका कोई लिस्ट बदल दिया। जिनका लिस्ट नहीं था। वे अपने समर्थकों के साथ मझौली धर्मदास पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी समेत अन्य पदाधिकारियों ने उसे गेट के भीतर जाने से रोक दिया। इसपर वह आगबबूला हो गया। उसने अपने साथियों के साथ गेट पिटना शुरू कर दिया। फिर, जबरन गेट खोलकर अंदर घुस गए। हालांकि, वे लोग सीएम से मिले। फिर, उनके जाने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। वही लाठी लेकर कार्यकर्ता मारपीट को उतारू हो गए। वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ता किसी तरह हंगामा को शांत कराया। वहीं, हंगामा की सूचना मिलते ही कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। हंगामा को शांत कराकर आगे बढ़े। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि आपस में सब लड़ रहा है कि हम नीतीश के बड़का सिपाही तह हम बड़का सिपाही है।

You may have missed