February 18, 2026

फर्जी वेबसाइट पर नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले को इओयू ने किया गिरफ्तार, सीएम आवास का देता था पता

पटना। राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास का पता देकर सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले राशन डीलर किशोर गुप्ता को भागलपुर जिले के अकबरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम आरोपित को अपने साथ ले गई। किशोर गुप्ता अकबरनगर स्टेशन बाजार का रहने वाला है और पटना में उसके ​खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया गया था। आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने पुलिस को बताया कि अकबरनगर स्टेशन बाजार निवासी किशोर गुप्ता के नाम पर आर्थिक अपराध इकाई पटना में साइबर ठगी का केस दर्ज किया गया है। उसने करोड़ों रुपये की ठगी की थी। इसके बाद अकबरनगर पुलिस ने रविवार को किशोर गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और आर्थिक अपराध इकाई टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) पटना की टीम अकबरनगर पहुंची और आरोपित से घंटों पूछताछ के बाद उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। इओयू के इंस्पेक्टर अमित नंदन ने बताया कि अकबरनगर के किशोर गुप्ता ने फर्जी मोबाइल नंबर से वर्ष 2020 में फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम आइडी बनाकर मुख्यमंत्री आवास का पता डालकर आसपास के दर्जनों लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई पटना थाने में साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया गया था।

You may have missed