February 18, 2026

पटना में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, कई छात्र गंभीर

पटना। राजधानी पटना के जककनपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर मीठापुर स्थित सीएनएलयू के छात्रों के दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गयी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से बैट-बल्ले व लात-मुक्कों से वार किया गया। इस घटना में एक पक्ष के छात्र सिद्धार्थ समेत तीन-चार छात्र को चोटें आयी है। किसी का सिर फट गया है तो किसीके पैर में गंभीर चोटें आयी है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पांच छात्रों को पूछताछ के लिए जक्कनपुर थाने पर लाया है। साथ ही घायल छात्रों के इलाज के बाद उनका बयान देर रात दर्ज किया गया। इसके अलावा घायल छात्रों से पहचान भी करायी गयी। बताया जाता है कि छात्रों के दो पक्षों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और क्रिकेट खेलने के दौरान बढ़ गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी। वही इसके कारण कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। सीएनएलयू प्रशासन ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और कई छात्रों पर गाज गिर सकती है

You may have missed