February 19, 2026

कैमूर में पत्नी के 35 बार मायके भागने से परेशान हुआ पति, भीख मांगकर पाल रहा दो बच्चों का पेट

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने पति को छोड़कर 30-35 बार भाग चुकी है। परेशान पति दो बच्चों को लेकर भीख मांगकर किसी तरह पेट पाल रहा है। वह अपनी पत्नी की हरकतों से इस कदर परेशान है कि अब लेकर लोगों के बीच जा रहा है और खुद की मदद करने की गुहार लगा रहा है। यह मामला जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव का है। कृष्ण मुरारी गुप्ता का एक चार साल का बेटे और एक छह महीने की बेटी है। वह इतना परेशान हो चुका है कि आत्महत्या करने तक की बात कह रहा है। परेशान पति कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि 17 नवंबर 2017 को उनकी शादी हुई थी। उन्होंने अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी। लड़की कैमूर के नुआंव गांव की रहने वाली है। कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि वह मुंबई में एक बड़े अस्पातल में काम करते थे। पहले कोर्ट में और फिर बाद में मंदिर में शादी की थी। कुछ दिनों के बाद पत्नी से विवाद होने लगा। दो बच्चे हुए। बाद में उन पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया गया। यह मामला उस समय एसपी तक भी पहुंचा था। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गहनता से जांच की और पति-पत्नी को पुनः मिला दिया। हालांकि पत्नी विवाद होने की वजह से फिर भाग गई। कृष्ण गुप्ता ने कहा कि उनकी पत्नी 30-35 बार फरार हो चुकी है। वह अपना काम छोड़कर इन दोनों बच्चों की परवरिश करने में लगे हैं।

कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि मेरी पत्नी 7 महीने से बच्चे को छोड़कर भाग गई है। हम लोगों के बीच में दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा है। वह बार-बार अपने मायके भाग जाती थी। थाना प्रभारी और एसपी की पहल पर 20 बार उसको विदाई करा कर लाएं। अचानक से एक दिन उसने कहा कि अपने पति के साथ रहेंगी और मेरे पास रहने आ गई। मेरे पास ना तो माता-पिता है ना भाई बहन। अब इन बच्चों के देखरेख मुझे करना है। मेरे पास भीख मांगने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। भीख मांगकर बच्चों का परवरिश कर रहा हूं और केस लड़ रहा हूं। शौक नहीं मजबूरी है, दो बच्चों की परवरिश जरूर है। देना है तो काम दीजिए नहीं तो दान दीजिए। बैनर पर यही लाइन के साथ बच्चों के साथ कृष्ण मुरारी गुप्ता सड़क पर भीख मांग रहे हैं। परेशान पति अपने दो बच्चों के साथ पत्नी की फोटो पोस्टर को लेकर दर-दर भटक रहा है।

You may have missed