September 27, 2026

PATNA : पालीगंज में बिजली की शॉर्ट शर्किट से महात्मा की कुटिया में लगी आग

पटना। पालीगंज में बुधवार की सुबह सिगोड़ी थाना क्षेत्र के समदा गांव स्थित एक महात्मा की कुटिया में बिजली की शॉर्ट शर्किट से आग लग गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सिगोड़ी थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी सह मंदिर के पुजारी रामप्रिय दास स्नान कर प्रतिदिन की तरह मंदिर में पूजा करने चला गया। उसी दौरान महात्मा रामप्रिय दास की कुटिया से आग की लपटें निकलने लगी। जिसे देख आसपास के लोग शोरगुल करते हुए आग बुझाने के लिए दौड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी कर दौरान कुटिया में रखे 20 हजार के हारमोनियम, ढोलक, कपड़े, अनाज व आवश्यक सामान सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस सम्बंध में पीड़ित महात्मा रामप्रिय दास ने बताया कि यह आग बिजली की शॉर्ट शर्किट से लगी है।

You may have missed