स्नातक पास छात्राओं को जल्द मिलेगी प्रोत्साहन राशि, शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए 50 करोड़ रुपए किए जारी

  • 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक पास छात्राओं को 25 हज़ार और 2021-22 में पास छात्राओं को मिलेगी 50 हजार की प्रोत्साहन राशि

पटना। बिहार में स्नातक उतीर्ण करनेवाली छात्राओं को बहुत जल्द 25-25 हज़ार और 50-50 रुपये दिए जाएंगे। छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का रास्ता अब साफ़ हो गया है। जिसका लाभ राज्य की  हज़ार छात्राओं को मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए 50 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्नातक पास करने वाली छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत मिलेगी। इसके तहत सभी छात्राओं को 25-25 हजार रुपए मिलते हैं। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने महालेखाकार को भी यह जानकारी दी है। विश्वविद्यालयों द्वारा अंगीभूत महाविद्यालयों, संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों से उत्तीर्ण छात्राओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन लटकाने के कारण इस योजना के कार्यान्यवन में परेशानी हो रही है। नाराज शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 दिसंबर तक लंबित आवेदनों को सत्यापन करने को कहा है। ऐसा न करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि से बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दी जानी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के तहत 207132 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलनी है। 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार और 2021-22 में 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। बता दे की इस योजना में 2021-22 से राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी।

About Post Author

You may have missed