राज्य में अगले 48 घंटों के बाद से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पटना समेत कई जिलों में दिखेगा कोहरे का असर

पटना। बिहार में पछुआ हवा तेज होने से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही कोहरा भी हर दिन घना हो रहा है। इससे सुबह में देर तक विजिबिलिटी में कम होती जा रही है। पटना में विजिबिलिटी 600 मीटर ही रही, जिससे सड़क समेत रेल और हवाई यातायात पर इसका असर पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 48 घंटे से 72 घंटे के भीतर राज्य में तापमान और गिरेगा, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। नदी के किनारे के ग्रामीण इलाकों में कोहरे की सघनता अधिक है। बिहार के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट और आंशिक वृद्धि का क्रम जारी है। मौसमविदों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान पछुआ हवा की गति और बढ़ने एवं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पटना समेत प्रदेश के 11 जिलों के औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि 12 जिलों के औसत न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। गया जिला का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। गया के औसत न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही पटना के अलावा गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा एवं अररिया जिले के औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

About Post Author

You may have missed