December 11, 2025

बिहार : गोपालगंज में 20 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख नगद बरामद

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पुलिस ने ब्राउन शुगर की बड़ी खेप बरामद किया है। वही इसके साथ 10 लाख नगद भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है की पुलिस ने यूपी के मुख्य तस्कर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि गोपालगंज सदर SDPO के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की गयी थी। वही इस दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। गोपालगंज SP ने बताया कि सरेया निवासी गणेश चौरसिया सहित 8 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ब्राउन शुगर की जो खेप जब्त की गयी है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। वही इस दौरान 10 लाख रुपया नकद भी बरामद किया गया है।

You may have missed