February 22, 2026

PATNA : ज्वेलरी दुकान से 7 लाख की चोरी, खेत में बरामद किया गया तिजोरी, लोगों में आक्रोश

पटना। पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चोरों के एक गिरोह ने ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान से लगभग 7 लाख से अधिक के ज्वेलरी उड़ा ले गए। वहीं घटना को लेकर व्यवसायियों व ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर कछुआरा में प्रमोद कुमार की गणपति ज्वेलर्स दुकान है। प्रमोद कुमार की उक्त दुकान दयानंद राय के मकान में किराए पर है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 2 बजे गोपालपुर थाने की प्रशासन द्वारा उन्हें फोन कर बताया गया कि उनके दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रमोद कुमार आनन-फानन में अपने दुकान पर पहुंचे। जब दुकान के अंदर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए। दुकान की तिजोरी, जिसमें ज्वेलरी के सामान रखे थे वह गायब था। आसपास खोजबीन के बाद दुकान से लगभग 400 मीटर की दूरी पर एक खेत में उनकी तिजोरी पाई गई। लेकिन तिजोड़ी में रखी गई पूरी ज्वेलरी गायब थी। गोपालपुर थाना के प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक इस मामले में दुकानदार के द्वारा कोई लिखित शिकायत उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
इधर, मनोहरपुर कछुआरा गांव के मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरों के हिम्मत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर में रखी गई मोटरसाइकिल को भी चोर उड़ा ले जा रहे हैं।

You may have missed