February 26, 2026

गोपालगंज में चुनावी रंजिश में 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज, बिहार। गोपालगंज के मीरगंज थाने के खैरटवा चौक के पास चुनावी रंजिश में अपराधियों ने एक बुजुर्ग को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई मगर तब तक अपराधी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बुजुर्ग खाना खाकर पान की गुमटी के पास सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वही मृतक की पहचान मिरगंज थाना क्षेत्र के तरउ चक गांव निवासी स्व बाबु नंद सिंह के 60 वर्षीय पुत्र सुभाष सिंह के रूप में की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ वह खैरटिया बाजार पर एक गुमटी में पान बेचते थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि चुनावी रंजिश में ही उन्हें गोली मारी गई है। मृतक बड़ बोले में चुनाव के संदर्भ में कुछ कहा था जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस 3 लोगों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले की तफ्तीश जारी है।

You may have missed