February 12, 2026

विगत 6 अप्रैल से लापता है जितेंद्र पांडे, मां का रो-रोकर बुरा हाल,कहीं देखें तो खबर करें…

छपरा।राज्य के छपरा जिला से जितेंद्र पांडे नामक एक युवक गत 6 अप्रैल से अपने घर से गुम बताया जाता है।युवक की मां ने लॉक डाउन के दौरान ही छपरा के जनता बाजार थाना में युवक के लापता होने की सूचना दी है।युवक के लापता होने के 10 दिन के उपरांत अपने सभी रिश्तेदारों के यहां पता लगाने के बाद युवक की मां ने थाना को मामले से अवगत कराया।लापता युवक जितेंद्र पांडे छपरा के पंडितपुर स्थिति तेलछा ग्राम का निवासी बताया जाता है।उसके पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है।वह अपनी मां के साथ रहता था।युवक की मां ने बताया कि लड़का थोड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त है।युवक के लापता होने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।उन्होंने सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से आम जनता से अपील की है कि जहां कहीं भी उनका पुत्र दिखाई दे उन्हें दूरभाष संख्या 8434222795 पर सूचित करें। युवक की मां ने बताया कि पुलिस के पास सूचना देने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है।

You may have missed