February 21, 2026

PATNA : पटना एम्स में कोरोना से जंग हार गई 53 साल की सुषमा देवी, AIMS में पटना के 2 और मुजफ्फरपुर व भोजपुर के एक-एक संक्रमित मरीजों का चल रहा इलाज

फुलवारीशरीफ। पटना एम्स में पिछले 9 दिनों से भर्ती कोरोना संक्रमित 53 साल की सुषमा देवी आखिरकार कोरोना से जंग हार गई। पटना के खगौल के सरारी के पास अग्रणी होम्स के अपार्टमेंट में रहने वाली महिला सुषमा देवी को पटना एम्स में इसी महीने 17 तारीख को भर्ती कराया गया था। पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एम्स में भर्ती मरीजों में पटना के दो एवं मुजफ्फरपुर व भोजपुर के एक एक कोरोना संक्रमित मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक महिला मरीज की मौत कोरोना के इलाज के क्रम में हो गई है। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की है।

You may have missed