February 13, 2026

बिहार : गोपालगंज में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा के साथ पल्सर बाइक वरामद

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज पुलिस ने जिले के मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी संजय सिंह उर्फ बंटी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। वही इस अपराधी के ऊपर गोपालगंज पुलिस ने CID में 50 हजार रुपए इनाम घोषित करने की मांग की थी। बता दे की कुख्यात अपराधी सदर प्रखंड के एकडेरवा गांव का रहने वाला है। और 18 साल से वह गोपालगंज और आसपास के इलाके में अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह था। वही गोपालगंज SP के मुताबिक कुख्यात संजय सिंह के ऊपर हत्या, अपहरण, रंगदारी, फिरौती के कुल 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। यह अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरे प्रदेशों में शरण लेता था। वही कुख्यात अपराधी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस और एक पल्सर बाइक भी जब्त किया है। वही SP आनंद कुमार के मुताबिक पिछले साल गोपालगंज नगर थाना के एकडेरवा गांव में मॉर्निंग वर्क कर रहे होमगार्ड के जवान भोला सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वही इस हत्या का भी मुख्य आरोपी संजय सिंह उर्फ बंटी था।

यह अपराधी 8 साल से फरार था और फरारी के दौरान ही वह अपराध की बड़ी वारदात को अंजाम देता था। वही SP के मुताबिक नगर थाना पुलिस के द्वारा विशेष टीम का गठन कर इस अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही थी। वही कल गुप्त सूचना के आधार पर इस अपराधी को गिरफ्तार किया गया। वही SP ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी के साथ ही एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामलों का खुलासा कर लिया गया है। वही इस अपराधी के ऊपर हत्या के 4, रंगदारी और अन्य कई मामले दर्ज हैं। वही गोपालगंज के इस कुख्यात अपराधियों को टॉप टेन की सूची में रखा गया था। वही SP ने कहा कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

You may have missed