February 22, 2026

PATNA : खलिहान में आग लगने से 5 बीघा खेत की धान का फसल जलकर राख

पालीगंज। पटना के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय सह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव स्थित एक खलिहान में शुक्रवार को आग लगने से खलिहान में रखी 5 बीघा खेत की धान की फसल का एक पुंज जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, दरियापुर गांव के किसान सत्या सिंह के खलिहान में 5 बीघा खेतों की धान की फसल की पुंज रखी हुई थी। जिसमें से अचानक शुक्रवार को आग की निकलती हुई लपटों को ग्रामीणों ने देखा। जिसे देख आसपास के ग्रामीणों ने जुटकर आग पर काबू पाने की कोशिश किया लेकिन सफल नहीं हो सके। आग की लपटों को बढ़ते देख दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। जब तक की आग बुझाई गयी तब तक खलिहान में रखे सभी धान की पुंज जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों की संपति की क्षति होने की अनुमान है। वहीं पीड़ित किसान सत्या सिंह ने इसकी क्षति पूर्ति की मांग सरकार से किया है।

You may have missed